उमंग सिंघार पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर प्रदीप अहिरवार ने विरोध प्रदर्शन कर जलाई तस्वीर, की एफ आई आर की मांग..
मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा के सदन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रति “औकात में रहो” जैसी आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में आज अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के नेतृत्व में थाना टी टी नगर भोपाल में एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है।
कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर जलाते हुए जमकर नारेबाजी की जिसमें भगवती प्रसाद चौधरी जी (प्रदेश प्रभारी अनुसूचित जाति विभाग म प्र ) भी मुख्य रूप से मौजूद रहें उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आदिवासी समाज से आते हैं सदन जैसे गरिमामय मंच पर इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है और पूरे आदिवासी समाज का घोर अपमान है यह बयान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है...
अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री सदन में जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह आदिवासी समाज के सम्मान पर सीधा हमला है कांग्रेस पार्टी और अनुसूचित जाति विभाग इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जब तक मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही नहीं होती हमारा संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने आगे कहा कि यह केवल नेता प्रतिपक्ष का अपमान नहीं है बल्कि करोड़ों आदिवासी और दलित समाज की अस्मिता का अपमान है...



0 Comments