कांग्रेस को बड़ा झटका हेमंत कटारे ने दिया पद से इस्तीफा, क्या करेंगे कांग्रेस से बगावत?
मध्य प्रदेश की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने इस्तीफा दे दिया है उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे जिसके कारण पद का त्याग किया है जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में खलबली में मच गई। हालांकि, हेमंत कटारे की ओर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
खड़गे को लिखा पत्र
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अटेर विधायक हेमंत कटारे ने पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि संगठन इस पद की जिम्मेदारी किसी और दे, वह पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। इस पद के लिए मुझे योग्य समझा गया इसके लिए मैं हमेशा पार्टी का आभारी रहूंगा।
शादी की सालगिरह के दिन इस्तीफा
आज अटेर विधायक हेमंत कटारे की वैवाहिक वर्षगांठ है वह विधानसभा में करीब 4 बजे के आसपास मौजूद थे इसके बाद वह अचानक बाहर आ गए।
कटारे के इस फैसले के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में पार्टी संगठन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


0 Comments