Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल शिवपुरी दौरे पर

 आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल शिवपुरी दौरे पर

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष वह सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल आज शिवपुरी पहुंची जहां उन्होंने भाजपा सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा साथ ही बताया कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल सहित प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता, प्रदेश सचिव रोहित गुप्ता, लोकसभा सह-सचिव वीरेंद्र रावत सहित अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने भाजपा सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तथा चुनाव की रणनीति के बारे में भी चर्चा की उन्होंने बताया कि इस बार जनता को आम आदमी पार्टी के नाम का नया विकल्प मिल चुका है आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाकर दिल्ली के विकास की इबारत लिख रही है साथ ही अब पंजाब की जनता ने भी आम आदमी पार्टी को बेहतर मान
ते हुए विकल्प के रूप में चुना आज पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी से खुश है मध्यप्रदेश में पर भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए मध्य प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के रूप में सुनेगी मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य,  बिजली, पानी, सड़क एवं युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर प्रमुखता से चुनाव लड़ेगी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार में हुए भ्रष्टाचार की मिसाल, शिवपुरी के सीवर प्रोजेक्ट और *सिंध जलावर्धन योजना को देखकर लगाया जा सकता है जबकि यहां राजा-महाराजाओं का राज है। इसके बावजूद यहां बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ। शिवपुरी में बिजली, पानी, सड़क और खासकर रोजगार के बड़ी परेशानी है। यही हाल मध्यप्रदेश के अक्सर जिलों में भी है। इस बार मध्य प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी के नाम का विकल्प चुनकर भ्रष्टाचारियों की सरकार को गिराने का मन बना लिया।

संवाददाता: अंशुल सोनी 

Post a Comment

0 Comments