बुरहानपुर जिले में भाजपा युवा मोर्चा चौपाल फेल, अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठ रहे है सवाल
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा "युवा चौपाल" कार्यक्रम करवाने के आदेश दिए गए। लेकिन प्रदेश इकाई युवा मोर्चा के अनुसार बुरहानपुर जिले में युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाए और यह कार्यक्रम फेल साबित हुआ। युवा मोर्चा अध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते ये कार्यक्रम नही हो पाए। बुरहानपुर जिले के किसी भी मंडल में संतोषजनक कार्यक्रम युवा चौपाल के लिए आयोजित नहीं किए गए और यदि आयोजित हुए भी तो वहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति नगण्य रही। युवा चौपाल कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी मंडलो पर ये कार्यकम आयोजित करवाना था। लेकिन बुरहानपुर जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष की कार्यशैली के चलते ग्रामीण क्षेत्रो में चौपाल के कार्यक्रम नही हो पाए। पार्टी की रीति-नीति से युवाओं को जोड़ने और सरकार की युवा नीति बूथ के यूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मोर्चा कार्यकर्ताओं की थी। जिसमे बुरहानपुर जिला पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अपने जिलों के सभी बूथों को सशक्त कर भाजपा की महाविजय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम बहुत जरूरी था।
सवांददाता : नवीन आड़े
0 Comments