Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारत सरकार के सचिव ने किया भोपाल की पंचायतों का भ्रमण

 भारत सरकार के सचिव ने किया भोपाल की पंचायतों का भ्रमण


जिले द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा - महिलाओं से किया संवाद ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को भोपाल जिले की ग्राम पंचायत गुनगा का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सचिव सिंह के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने भी कार्यों का अवलोकन किया। सचिव सिंह द्वारा सर्वप्रथम ग्राम पंचायत, गुनगा का भ्रमण किया जहां उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा योजनांतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधि, प्रशिक्षण एवं उत्पादों को देखकर सिंह ने महिलाओं के उत्साह एवं आत्मविश्वास की जमकर तारीफ करी। इसके पश्चात ग्राम पंचायत, गुनगा में मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित किये जाने वाले अमृत सरोवर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो को भी खुब सराहा। इसके लिए उन्होंने पूरी टीम की प्रशंसा की।निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ऋतुराज, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आर.के. वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, बैरसिया दिलीप जैन, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत संदीप श्रीवास्त्व सहित सम्बन्धित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। स्व-सहायता समूह की महिलाओं का कार्य अनुकरणीयअपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने महिलाओं के कार्यो को देखते हुए इसे प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक है व अन्य के लिए अनुकरणीय बताया। महिलाएं जिस उत्साह एवं उमंग से कार्य कर रही है। वह उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment

0 Comments