Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री ने सेक्टर, मण्डलम, बीएलए व जिला पदाधिकारियों की ली बैठक

 पूर्व मुख्यमंत्री ने सेक्टर, मण्डलम, बीएलए व जिला पदाधिकारियों की ली बैठक

दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद द्वारा पूर्व सुनियोजित कार्यक्रमानुसार विधानसभा 80, सिंगरौली के समस्त ब्लाक, मंडलम, सेक्टर, बीएलए एवं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक ली गई। कल्याण मंडपम एनसीएल अमलोरी में पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन दिग्विजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर निखरा, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, जिला प्रभारी सिंगरौली गुरमीत सिंह मंगू, ज्ञानेंद्र द्विवेदी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण की उपस्थिति में सर्वप्रथम ब्लाक मंडल सेक्टर एवं बीएलए कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक लिए। जिसमें विधानसभा 2023 को लक्ष्य बनाकर कार्यकर्ताओं से राय लेकर उसी आधार पर आगे कार्य करने की सहमति बनी। उक्त अवसर पर अभी तक असफल होने की समीक्षा भी की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने सिंगरौली की यथास्थिति असफलताओं को सफलता में बदलने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। वहीं जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों व पार्षदों की भी बैठक ली गयी। उक्त अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने ब्लाक मंडलम सेक्टर एवं बीएलए के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पोलिंग बूथ स्तर तक मजबूती से कार्य करते हुए कांग्रेस को जीताने का कार्य करने के लिए निर्देशित किया। कांग्रेस की मप्र में सरकार बनने पर सबसे पहले आप सभी जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। साथ ही बेरोजगारी महंगाई, भ्रष्ट्राचार को दूर करने का कार्य किया जायेगा और सरकार बनते ही महिला सम्मान योजना को क्रियान्वित करते हुए बिना भेद भाव किए प्रत्येक महिलाओ को 1500 रू. प्रति माह दिए जायेंगे गैस सिलेंडर हर माह 500 रुपए में दिया जाएगा। समस्त योजनाएं जो पिछले 15 माह की कांग्रेस की सरकार में चालू की गई थी उसे पुन: तत्काल चालू किया जाएगा। इस दौरान म.प्र.खनि निगम के पूर्व अध्यक्ष बीपी सिंह राजा बाबा, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, अनिल सिंह चंदेल, देवेन्द्र पाठक, शंकर प्रसाद वर्मा, रीता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह भोले व अन्य मौजूद थे।

संवाददाता : पंकज तिवारी

Post a Comment

0 Comments