नगर परिषद बांदरी अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना कार्यक्रम का आयोजन
नगर परिषद बांदरी अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना कार्यक्रम का आयोजन मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं लखन सिंह के द्वारा किया गया, नगर परिषद अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रातः वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।इसके उपरांत महिला बाल विकास द्वारा चयनित बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया मंत्री भूपेन्द्र सिंह के आदेशानुसार मुख्यमंत्री के निवास से लाडली लक्ष्मी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर परिषद बांदरी में किया गया मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
0 Comments