कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह एवं जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में चलाया गया बूथ विजय संकल्प अभियान
कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह अध्यक्ष MPWLC की उपस्थिति में सिद्ध क्षेत्र लक्ष्मणकुटी धाम में "बूथ विजय संकल्प अभियान" के अंतर्गत भाजपा मंडल बांदकपर के शक्ति केंद्र ढिगसर और खजरी के बूथ अध्यक्ष, बी.एल.ए., बूथ महामंत्रियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की समीक्षा एवं विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा की गई। बैठक के उपरांत शक्ति केन्द्रो के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न प्रकार के खेल, खेले गए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, बांदकपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश पटेल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष मोहन पटेल के साथ-साथ बड़ी संख्या में सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही...
संवाददाता : कृपाल कुर्मी
0 Comments