Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों द्वारा दीवार लेखन एवं पौधारोपण किया गया

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों द्वारा दीवार लेखन एवं पौधारोपण किया गया

            विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पथरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत बांसाकलां में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों द्वारा दीवाल लेखन द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक  एवं पौधारोपण, रिसर्च एसोसिएट ( सीएम फैलो )सौरभ भार्गव के निर्देशन में आयोजित किया गया।

          इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र मुकुल दुबे ने  बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कंजी, शीशम, चिरौल, आम, आदि के पौधों का रोपण किया गया। दीवाल लेखन करते हुए लोगों को जागरूकता के माध्यम से - धरती का आवरण बचाएं, आओ पर्यावरण बचाएं, हरे-भरे पौधों को लगाकर, पृथ्वी को दुल्हन सा सजाएं, जहां हर प्राणी चैन से रह पाए, सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।

         तो वहीं नेहरू युवा केंद्र दमोह के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बसंत पटेल ने कहा इसी को तो प्रकृति कहते हैं। इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं। अगर ध्यान देंगे तो दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं।

            इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र मुकुल दुबे, दीपक पटेल, तरुण अहिरवार, मुकेश रजक नेहरू युवा केन्द्र दमोह से बसंत पटेल, सामाजिक संस्था नेहरू युवा नव जागृति नवयुवक मंडल बांसा कला के अध्यक्ष घनश्याम पटेल आदि युवाओं की उपस्थिति रही।

संवाददाता : जितेन्द्र दीक्षित 

Post a Comment

0 Comments