जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा ने 400 महिलाओं को कराये जागेश्वर नाथ के दर्शन
दमोह - पवित्र श्रावण मास एवं पुरुषोत्तम मास में दमोह की महिलाओं ने भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन करने की इच्छा की प्रकट की जिस पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं मनु मिश्रा ने रविवार को समस्त महिलाओं के जागेश्वर नाथ धाम तक जाने की व्यवस्था बस एवं ऑटो के द्वारा की तथा वहां पहुंचने के बाद दर्शन उपरांत सभी 400 महिलाओं को भोजन भंडारे की व्यवस्था भी भी कराई सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा जी को इस कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई दी इस दौरान किसान कांग्रेस की अध्यक्ष पं नितिन मिश्रा, धर्मवीर राय, बसंत कुशवाहा, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर महिला सेवा दल अध्यक्ष शशि चौधरी, के के अग्रवाल, शमीम कुरेशी, ए के चिस्ती, खिल्लु ठाकुर आदि वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
संवाददाता : कृपाल कुर्मी
0 Comments