थाना महाकाल पुलिस ने अभियान अभिमन्यु के तहत चलाया जागरूकता अभियान।
उज्जैन | पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में जागरुकता अभियान "अभिमन्यु" का उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करना और बालकों व पुरुषों को महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना है।
पुलिस अधीक्ष उज्जैन सचिन शर्मा के निर्देशन में थाना महाकाल पुलिसद्वारा नागोरी मोहल्ला तोप खाना,नलिया बाखलसर ,प्रीपेड बूथ, महाकाल, हरसिद्धि रोड पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे आमजनता को दहेज, रूढिवादिता , अश्लीलता असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंग भेद जैसी कुरीतियो के चक्रव्यूह को तोड़कर अपराध मुक्त समाज का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया गया एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं अन्य हेल्पलाइन नंबर एवं पुलिस मोबाइल एप के संबंध में भी जानकारी दी गई
संवाददाता सफलता मुजावदिया
0 Comments