नये भारत के साक्षी नव मतदाता - टीना बैंटिक राष्टीय पदाधिकारी भाजपा महिला मोर्चा
पहले दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्य सहित किया संवाद
पन्ना । राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रवास पर देहली से महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी और पन्ना जिला प्रभारी मयंका गौतम दो दिवसीय पन्ना जिले के प्रवास पर है। जिसके तहत मंगलवार को सिमरिया में आयोजित आशा,उषा व आंगनवाडी कार्यकर्ता बहनो के सम्मेलन में बैंटिक ने कहा कि आज देश की आधी आबादी की सेहत को लेकर चिंता करने वाली यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार है। सरकारी योजनाओ को जरूरतमंद तक पहुंचाने का काम आशा ,उषा और आंगनवाडी कार्यकर्ता बहने सेतू की तरह कर रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनवाडी कार्यकर्ताओ की मेहनत को देखते हुए मानदेय मे भी बढोतरी की है। वहीं पन्ना प्रभारी गौतम ने कहा कि आज महिलाओ की समाज में भागीदारी बढी है। सबका साथ सबका विकास का संकल्प लेकर मातृशक्ति की सेहत और जीवन शैली के लिए दृढ संकल्पित है। इस कार्यक्रम के पश्चात नव मतदाता संवाद कार्यक्रम के तहत छत्रसाल महाविद्यालय में छात्राओ से चर्चा करते हुए बैंटिक ने कहा कि नव मतदाता नये भारत के साक्षी है, इन युवाओ ने देश को विश्व में गौरवांवित होते देखा है। वहीं छात्राओ से हर स्थिती में राष्ट्रहित हेतू वोट करने की अपील की। छात्राओ से संवाद करते हुए महिला मोर्चा जिला प्रभारी गौतम ने कहा लाडली लक्ष्मी योजना से बहनो और माताओ के प्रति आभार जताते रहे है। नव मतदाता समृद्व मध्यप्रदेश और सुरक्षित मध्यप्रदेश के लिए इस बार जरूर मतदान करने का आव्हान किया। संवाद के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि राजे परमार ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओ की सुरक्षा और समृद्वि का महौल बना हुआ है। स्व सहायता समुह की बहने आत्म निर्भर हुई है, अच्छी सरकार के लिए मतदान की अनिवार्यता है। नव मतदाताओ को देश हित में सत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजे ने कहा कि हर नागरिक का प्रथम धर्म राष्ट्र और समाजहित होेते है। मोदीजी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली हुआ है शिवराज की अगुवाई में मध्यप्रदेश में अब विकास की सूरत दिखाई देती है 18 साल पहले के हालात के अनुभव भी नव मतदाताओ को अपने परिजनो से साझा करने की जरूरत है। तब फर्क भी स्पष्ट हो जाएगा कि कौन प्रदेश का बंटाढार कर रहे थे। प्रदेश और देश के साथ साथ समाज की तरक्की के लिए मतदान करने की बात भी कही। इस दौरान महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी उनके साथ समस्त महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्य कर्ता शामिल हुई
संवाद दाता _लखन साहू
0 Comments