Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीनागंज मंडी प्रांगण में "कार्यकर्ता सम्मेलन" आयोजित हुआ

बीनागंज मंडी प्रांगण में "कार्यकर्ता सम्मेलन" आयोजित हुआ



चाचोड़ा: आज बीनागंज मंडी प्रांगण में "कार्यकर्ता सम्मेलन" आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में  नरेंद्र सिंह तोमर कृषि एवम किसान कल्याण मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक उपस्थित रहे।  विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा के बीनागंज में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जिला मंत्री प्रियंका पेची द्वारा स्वागत भाषण में सभी को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि  केंद्रीय मंत्री तोमर  को आज इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं सहित सदस्यो को जो मार्गदर्शन मिला उससे हम सभी कार्यकर्ता साथियों में ऊर्जा का प्रवाह हुआ है मंत्री  के आगमन का सुन लोग आज हजारों की संख्या में सिर्फ उनके मार्गदर्शन के लिए उपस्थित हुए है l साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता,युवा कार्यकर्ता एवम सदस्यो को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता,सदस्य एवम क्षेत्र की जनता जनार्दन के प्रयासों का ही प्रतिफल है जो आज भारतीय जनता पार्टी देश की सर्वोच्च पार्टी का ताज पहने हुए है। पिछले चुनावों की भांति इस बार भी आप सभी का आशीर्वाद पार्टी को मिले ऐसी में आ सभी से प्रार्थना करती है 

संवाददाता:संजीव अहिरवार

Post a Comment

0 Comments