भारत जोड़ों अभियान राजनीतिक यात्रा नही है
भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय सदस्य समाजसेवी किसान हितेषी पूर्व विधायक पंकज पुस्कर 2 दिन मध्य प्रदेश सागर जिला प्रवास पर थे यह जानकारी देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष अभिनय श्रीवास ने बताया उनके द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत जोड़ो अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की साथ ही बताया यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं थी इस यात्रा में सभी धर्म एवं सभी जाति के लोग थे जो संविधान को मानते है वही जिला अध्यक्ष अभिनय श्रीवास ने बताया जो जोड़ने की बात करेगा एवं जिसका संविधान में पूर्ण विश्वास होगा जो हर वर्ग को लेकर साथ चलेगा मैं और मेरा संगठन इसका पूर्ण समर्थन करेगा साथ ही पूरे जिले में भारत जोड़ो अभियान के तहत तमाम समान विचारधारा वाले संगठनों को एकत्रित कर भारत जोड़ो अभियान का सशक्तिकरण का काम भी पूरी जिम्मेदारी से करूंगा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओबीसी के जाने-माने समाजसेवी किसान नेता कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे रमाकांत यादव एवं लीलाधर अहिरवार प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रूप से शामिल रहे।
संवाददाता: रविन्द्र दांगी
0 Comments