Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पहुंचे नगर पालिका कर्मचारियों के बीच

 प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पहुंचे नगर पालिका कर्मचारियों के बीच 

खिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के आवाह्न पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में प्रदेश व्यापी सफाई कामगारों की 18 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग को लेकर नगर पालिका दमोह के सामने धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित मनु मिश्रा ने पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनकी मांगों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग  की सफाई कर्मचारियों  की मांगों पर अति शीघ्र विचार कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए उन्होंने कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगों जिनमें विशेष रूप से सफाई कामगारों को 2005 से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, मध्य प्रदेश के समस्त नगर निगम और नगर पालिका में सफाई ठेका प्रथा समाप्त कर स्थाई भर्ती करने, सफाई कर्मचारियों द्वारा सेवा काल में कार्य करते हुए स्वयं से निवृत्ति देकर अपने परिवार के किसी सदस्य को सफाई 

कर्मचारी पर योग्यता अनुसार उसकी नियुक्ति की जावे। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रोफेशनल बोर्ड द्वारा भर्ती की जा रही है उसे समाप्त कर सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जाए, सेवानिवृत होने पर परिवार के आश्रित एक सदस्य को योग्यता अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाए, जैसी मांगों का समर्थन किया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तक भी सफाई कर्मचारियों की मांगों को पहुंचाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार हर वर्ग के लिए घोषणा कर रही है उसी तरह समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शहर को साफ स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मचारी की मांगों पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए और निराकरण करना चाहिए इस दौरान  

मुलाकात में कांग्रेस महामंत्री मनु मिश्रा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, सिकंदर खरारे, जिला अध्यक्ष, राकेश धेचरे, रेखा करोसिया, सविता पारोचे, मनीष करोसिया, सुनील करोसिया, विनय करोसिया, जितेंद्र चौहान, लखन परोचे, प्रेम परोचें एवं समस्त सफाई मजदूर कर्मचारी उपस्थित रहे।

संवाददाता : शिव प्रताप राठौर


Post a Comment

0 Comments