।। पिता होना ।।



पिता होना...

बड़ी सामान्य बात और इच्छा है...

पर...

पिता होना वह भी असामान्य बात और इच्छा है...।।१।।


राजा दशरथ श्री राम के पिता बने...

रानी कौशल्या श्री राम की मां बनी...

श्रीकृष्ण के पिता बने वसुदेव जी...

और मां बनी देवकी...

जमदग्नि पिता बने थे परशुराम के...

माता थी रानी रेनूका...।।२।।


इन सभी ने बड़े पुण्य किए थे...

तभी इन सभी को अवसर मिला...

भगवान का माता पिता बनने का...

श्री राम, श्रीकृष्ण और परशुराम...

ये सब भगवान श्री विष्णु के अवतार हैं...

पिता हर कोई बनता है...

भगवान का माता पिता होना...

सामान्य लोगों की असमान्य बात है...।।३।।


लेखक 

अच्युत उमर्जी