Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मांझी सैनिकों ने हाईवे किया जाम, आठ सूत्री मांगों के लिए 3 घंटे भोपाल नागपुर हाईवे पर धरना, प्रशासन ने समझाकर रास्ता खुलवाया।

 

मांझी सैनिकों ने हाईवे किया जाम, आठ सूत्री मांगों के लिए 3 घंटे भोपाल नागपुर हाईवे पर धरना, प्रशासन ने समझाकर रास्ता खुलवाया।



शाहपुर में मांझी सरकार के सैनिकों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने दो घंटे से ज्यादा नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। वे रेत खनन भंडारण रायल्टी की मांग कर रहे थे।

धरना प्रदर्शन के चलते नागपुर भोपाल हाईवे पर 3 घंटे तक यात्री बसों समेत मालवाहक वाहनों के पहिए थमे रहे।

माझी समाजवाद संगठन के जिला अध्यक्ष नवरंग आहाके, तहसील अध्यक्ष श्यामलाल उईके समेत बड़ी संख्या में माझी संगठन के सैनिक धरने के दौरान जल जंगल और जमीन पर अपना हक जताते हुए अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे।

संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि वह 25 सितंबर से जिला प्रशासन से मालवर रेत खदान से खनन और भंडारण की रायल्टी के संबंध में पत्राचार कर रहे हैं। 51 दिन बीतने के बाद भी हमें प्रशासन से कोई जवाब नहीं मिला है। हमने पहले सूचना देकर आज हाईवे पर धरना दिया।


मांझी सरकार की मांग

1. राजमाता फुलवा देवी को मध्य प्रदेश में राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान किया जाए।

2. जिला बैतूल हमलापुर में मांझी सरकार के कार्यकर्ताओं के लिए जिला कार्यालय भवन निर्माण को सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की जाए।

3. मांझी सरकार के कर्मचारियों द्वारा दी गई समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

4. मांझी सरकार के सैनिकों के साथ होने वाले अत्याचार, अन्याय और शोषण को तुरंत रोका जाए।

5. जिला बैतूल के पांच ग्राम पंचायत से लेकर तहसील कार्यालय के लिए भवन निर्माण किया जाए।

6. आदिवासी समाज की लड़कियों को गैर आदिवासी लड़के बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण करते हैं। मनमानी तरीके से पुलिस थाने और कोर्ट में राजीनामा लिखवा देते हैं। इससे आदिवासी समाज का धर्म नष्ट होता है इस पर तत्काल रोक लगाया जाए।

संवाददाता : विशाल कुमार धुर्वे 

Post a Comment

0 Comments