कांग्रेस और कमलनाथ चुनावी हिन्दु हैं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल



नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसोरिया में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ चुनावी हिन्दू है ये नर्मदा परिक्रमा करने वाले दिग्विजय सिंह नारी का सम्मान करना नही जानते है,कन्या पूजन को लेकर दिग्विजय सिंह ने जिस तरह के भाव व्यक्त किये है वह निंदनीय है ये चुनावी हिन्दू हमारी सनातन संस्कृति को खत्म करने पर तुले है

देश में पीएम आवास और 11 करोड़ से अधिक शौचालय बने।

जो इसका प्रमाण है कि पार्टी गरीबों के साथ है।

हम चुनावी घोषणाए नही करते है

विकास में भरोसा रखते है

आने वाले समय में पीएम आवास  और शौचालय अधिक बने इसके लिए नीति बनाई है।

भाजपा झूठे वादे नही करती है।

यह काम कांग्रेस करती है।

प्रदीप लारिया को मिलेगा आगे मौका केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रीय विधायक  प्रदीप लारिया की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदीप लारिया ने कभी टकराव की राजनीति नही की

संवाददाता :हेमंत लडिया