Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सागर सहित मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान

सागर सहित मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान




सागर जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 97 उम्मीदवार चुनाव मैदान में


सबसे अधिक 21 सागर तथा सबसे कम 8-8 बीना, खुरई में प्रत्याशी


जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


पुलिस बल, होमगार्ड सहित सीएपीएफ की 18 कंपनी तैनात


मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान


जिले के 17 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे आठ विधायक


सागर, 16 नवबंर 2023


समाचार _मध्यप्रदेश में सोलहवीं विधानसभा के लिए सागर जिले की आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 17 नवंबर को होगा। इन क्षेत्रों 97 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक 21 उम्मीदवार सागर विधानसभा क्षेत्र में तथा सबसे कम 8-8 उम्मीदवार बीना एवं खुरई विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतरे है।

जिले की आठों विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह 5.30 बजे सबसे पहले मॉक पोल करवाया जायेगा। जिले में कुल 17 लाख 82 हजार 725 मतदाता है। इनमें पुरुष 9,37,328, महिला 8,45,365 और 32 अन्य मतदाता शामिल है। आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2118 मतदान केन्द्र है। इनमें सबसे अधिक 300 रहली विधानसभा क्षेत्र में है। बीना में 232, खुरई में 253, सुरखी में 271, देवरी में 255, नरयावली में 268, सागर में 248 और बंडा में 291 मतदान केन्द्र है। जिले में 1408 मतदान केन्द्र ग्रामीण और 710 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में है।

सबसे अधिक 2,48,128 मतदाता बंडा विधानसभा क्षेत्र में है। इसके अलावा बीना में 1,90,765 खुरई में 2,13,663 सुरखी में 2,24,353, देवरी में 2,16,374, नरयावली में 2,37,242, सागर में 2,08,843 और रहली में 2,43,398 मतदाता मतदान करेंगे। जिले में 18-19 आयु वर्ग के 65,734 युवा मतदाता वोट डालेंगे। जिले में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की संख्या 597 है। जिनमें से 585 बेवकास्टिंग की जाएगी। 1521 सामान्य मतदान केन्द्रों में से 464 में बेवकास्टिंग होगी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में 234 माइको ऑब्जर्वर की तैनाती होगी। 12 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी करवाई जायेगी। इनमें 7 देवरी तथा 5 रहली के मतदान केन्द्र है। इस प्रकार 1049 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग एवं 12 मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी होगी।

आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2118 ईवीएम एवं वीवीपेट  मशीनों की इस्तेमाल होगा तथा 413 सीयू, 467 बीयू एवं 603 वीवीपेट रिजर्व में रहेगी। मतदान में 2118 कंट्रोल यूनिट लगाई गई है। 424 रिजर्व में उपलब्ध रहेगी। सभी मतदान केन्द्रों में 2118 वीवीपेट रहेगी, जिसमें मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकेंगे। जिले में 58 आदर्श मतदान केन्द्र और 227 महिला मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। मतदान करवाने के लिए 9320 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 192 सेक्टर अधिकारी, 234 माइको आब्जर्वर तथा 1496 छोटे-बड़े वाहनों की सेवाएं मतदान को संपन्न करवाने में ली गई है।

संवाददाता :हेमंत लडिया

Post a Comment

0 Comments