Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीजेपी - कांग्रेस प्रत्याशियों की पत्नियां भी कर रही समाचार : डागा कांग्रेस के वचन पत्र तो खंडेलवाल भाजपा सरकार की योजनाएं गिनवा रहीं हैं

 



बीजेपी - कांग्रेस प्रत्याशियों की पत्नियां भी कर रही समाचार : डागा कांग्रेस के वचन पत्र तो खंडेलवाल भाजपा सरकार की योजनाएं गिनवा रहीं हैं





इस चुनावी समर में प्रत्याशी ही नहीं उनकी पत्नियां भी प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। महिलाओं और आम लोगों से मिलकर जन समर्थन जुटाने में बीजेपी - कांग्रेस प्रत्याशियों की पत्नियां जनसंपर्क से लेकर नुक्कड़, नाटक सभाएं और बैठकों में भाग ले रही है।


कांग्रेस के वचन पत्र के बारे में महिलाओं को बताया


कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा की पत्नी डागा फाउंडेशन की संचालक दीपाली निलय डागा गांव - गांव पहुंचकर महिलाओं से मिलकर अपने पति निलय डागा के लिए जन समर्थन जुटाने का भरसक प्रयास कर रही है। दीपाली डागा बडोरा ग्राम पहुंची, जहां उन्होंने महिलाओं की बैठक लेकर कांग्रेस के वचन पत्रों में महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी‌। उन्होंने महिलाओं को बताया कि डागा फाउंडेशन के माध्यम से किस तरह बैतूल विधानसभा के होनहार बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

दीपाली ने महिलाओं को बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर, सिलाई, कढ़ाई और अन्य स्रोतों से जोड़े जाने की व्यवस्था की जा रही है। श्रीमती डागा द्वारा विधानसभा के प्रत्येक ग्रामों में पहुंचकर नुक्कड़ सभा के माध्यम से कांग्रेस की जलकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं जमीनी स्तर पर नजर आएंगी।


महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही बीजेपी - खंडेलवाल


भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल की पत्नी ऋतु खंडेलवाल भी शहर के वार्डों में महिलाओं के साथ जनसंपर्क कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर के साथ दर्जनों महिलाएं उनका साथ दे रही है। इस दौरान महिलाओं की बैठकों के साथ ही उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत करवा रही है।

जनसंपर्क के दौरान ऋतु हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही समाज में सम्मान दिलाकर उन्हें तरक्की राह पर ले जाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण भी दिलवाया जा रहा है। जिससे महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही है।

संवाददाता : विशाल कुमार धुर्वे 

Post a Comment

0 Comments