Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट किया जारी


कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट किया जारी 



मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कियाा है। यह वारंट चेक बाउंस और जालसाजी के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी देशना जैन की अदालत ने जारी किया है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस अजब सिंह कुशवाहा को किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है।
  

कांग्रेस की बढ़ सकती है मुश्किलें

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने मुरैना की सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले कांग्रेस ने सुमावली सीट से कुलदीप सिकरवार को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अजब के विरोध के कारण प्रत्याशी को बदलना पड़ा था।ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद अगर उनकी गिरफ्तारी हो जाती है तो उनके साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी समस्या खड़ी हो जाएगी। आपको बता दें कि 2023 के चुनाव के लिए महज अब 15 दिन का समय शेष है, ऐसे में अजब सिंह की गिरफ्तारी से कांग्रेस को बढ़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।


Post a Comment

0 Comments