पत्नी ने पति के नाम की मेहंदी रचाकर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
हटा विधानसभा में करवाचौथ का पर्व महिलाओं ने परंपरागत तरीके से मनाया। सुहागिन महिलाओं ने अपनी पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। इस दौरान नवविवाहित युवतियों में व्रत को लेकर अधिक उत्साह नजर आया।
हटा विधानसभा क्षेत्र में करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखा तथा सुहागिन महिलाओं ने अपने हाथों में पति के नाम की मेहंदी रचाई। विशेषकर नव विवाहित युवतियों में अपने पहले करवाचौथ पर्व को परम्परागत रूप से मनाते हुए अपने हाथों की मेहंदी में पति के नाम लिखवाए। करवाचौथ के लिए विवाहित युवतियों व महिलाओं की ब्यूटीपार्लरों पर भारी भीड़ रही।महिलाओं ने घरों में तरह तरह के पकवान बनाये तथा घर की बुजुर्ग महिलाओं के साथ करवाचौथ के व्रत की कथा सुनी।पतियों ने भी अपनी पत्नियों को उपहार भेंट किये। रात्रि में चंद्रमा देखकर जल चढ़ाकर चंद्रमा की छाया में पति का छलनी में मुंह देखकर महिलाओं ने पति के हाथ से पानी पीकर अपनाव्रत खोला।
संवाददाता :राहुल नामदेव
0 Comments