Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार खटीक की मांग पर क्षेत्रवासियों को वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात

 केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार खटीक की मांग पर क्षेत्रवासियों को वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात

भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को दिया धन्यवाद एवं डॉ वीरेन्द्र कुमार का किया आभार।लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने क्षेत्रवासियों को वंदे भारत ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेल मंत्री से मांग रखी थी। माह अप्रैल 2022 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के छतरपुर जिले में प्रवास के दौरान रेल मंत्री ने डॉ वीरेन्द्र कुमार को टीकमगढ़ छतरपुर के लिए शीघ्र वंदे भारत ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।इसी तारतम्य में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिससे टीकमगढ़ छतरपुर के लोगों को वंदे भारत ट्रैन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया एवं सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार का आभार व्यक्त किया।
संवाददाता : मुहम्मद ख्वाजा


Post a Comment

0 Comments