Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा ने विकसित भारत मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण अभियान किया लॉन्च

 भाजपा ने विकसित भारत मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण अभियान किया लॉन्च

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विकसित भारत संकल्प पत्र निर्माण में आमजन की भूमिका, मोदी एप व मिस्डकॉल नंबर के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने संबोधित कर विकसित भारत मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी आमजनों से लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र हेतु सुझाव लेगी। बता दें कि संकल्प पत्र के सुझाव प्राप्त करने के लिए भाजपा के सभी जिला, विधानसभा कार्यालयों और बूथ स्तर तक में सुझाव पेटी रखी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता 8 से 12 मार्च के बीच प्रत्येक बूथ तक पहुंचेंगे और लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी माध्यमों से सुझाव एकत्रित करने के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र बनाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि नमो एप के माध्यम से भी लोग भाजपा को संकल्प पत्र तैयार करने के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता 8 से 12 मार्च के बीच हर बूथ पर घर-घर जाकर लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए उनके सुझाव एकत्रित करेंगे। वही आगे कहा कि हमारी सरकार ने जिन मुद्दों पर चुनाव लडा़ था उनको अक्षरश: पूरा कर रही है। हमारे जो कोर मुद्दे थे चाहे वो धारा 370 हो, चाहे राम मंदिर निर्माण हो वो सभी इस कार्यकाल में पूरे हो गये हैं। गरीब कल्याण के लिये हमारी सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि भाजपा के नेता और सभी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में विभिन्न पेशागत व सामाजिक लोगों के साथ बैठक एवं संवाद कर समाज के हर वर्ग के सुझाव एकत्रित करेंगे।केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रहे, मैं हूं मोदी का परिवार, अभियान के बारे में भी जानकारी देंगे। पत्रकार वार्ता में जिला मंत्री सुंदर शाहए सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजयुमो अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाल, मीडिया प्रभारी नीरज सिंह, पुनीत शुक्ला मौजूद थे।

संवाददाता : आशीष सोनी

Post a Comment

0 Comments