प्रगतिशील विचारों के चलते डॉ. भीमराव अंबेडकर आज करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्त्रोत हैं शैलेंद्र जैन विधायक
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रविवार को विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,भाजपा प्रत्याशी डा लता वानखेड़े,निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने खुरई रोड स्थित एवम भगवानगंज स्थित डा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इसके उपरांत
समाजजनों द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली गुरु गोविंद वार्ड से शुरू होकर शहर के विभिन्न सड़कों से होती हुई डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंची। इस दौरान रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया।
कटरा बाजार स्थित सागर चुनाव कार्यालय में विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा करते हुए समाजजनों का स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के माते मुखियाओं का सम्मान भी किया।
कार्यक्रम का पहले मंच को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता, शिक्षाविद , कानूनविद होने का साथ ही एक समाज चिंतक भी थे। उन्होंने अपना जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलित वर्ग के उत्थान के लिए प्रयास किए। उन्होंने सिर्फ सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को बराबरी का अधिकार, जनसंख्या नियंत्रण, यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौलिक दायित्व की भी बात की। बाबासाहेब कहा करते थे कि किसी समाज की प्रगति मैं उस समाज में महिलाओं की प्रगति से आंकता हूं। अपने प्रगतिशील विचारों के चलते वह आज करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्त्रोत हैं। इस अवसर पर प्रभुदयाल पटेल, श्याम तिवारी , जगन्नाथ गुरैया,चेतराम अहिरवार, रामू अहिरवार,रानी चौधरी,धर्मेंद्र खटीक,श्रीकांत जैन,विक्रम सोनी, मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
संवाददाता : हेमंत लडिया
0 Comments