Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा मध्यप्रदेश के सागर लोकसभा के सिरोंज में जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिन्दु

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा मध्यप्रदेश के सागर लोकसभा के सिरोंज में जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिन्दु

सिरोंज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के सागर लोकसभा क्षेत्र के सिरोंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के भ्रष्टाचार और विभाजनकारी नीतियों पर करारा प्रहार किया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और सागर प्रत्याशी लता वानखेड़े ने भी जनसभा को संबोधित किया।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प लेने का चुनाव है। 20 वर्ष पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। बीमारू का अर्थ ‘ब’ से बिहार, ‘म’ से मध्यप्रदेश और ‘र’ से राजस्थान हुआ करता था। लेकिन जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में बनी है, तबसे मध्य प्रदेश सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ गया और अग्रणी राज्य के रूप में खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 10 वर्ष पूर्व भारत विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था था, मगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कुशल नीतियों के कारण आज विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का अर्थव्यवस्था विश्व का तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बन जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज भारत ऑटोमोबाईल मेन्यूफैक्चरिंग में तीसरे और दवाई बनाने के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है। भारत दुनिया को सबसे सस्ती और असरदार दवा निर्यात कर रहा है, भारत का दवा निर्यात 138% तक बढ़ा है और भारत दुनिया की डिस्पेंसरी बन गया है। 10 साल पहले देश के लगभग सभी मोबाईल फोन चीन और जापान में निर्मित किए जाते थे, मगर आज लगभग 97% मोबाईल का विनिर्माण भारत में ही किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों ने देश के गांव, गरीब, दलित, वंचित, पीड़ित, शोषित, युवा, किसान और महिलाओं को ताकत प्रदान की है। 20 साल पहले एक गांव के विकास के लिए 2 से 3 लाख रुपए की अनुदान राशि मुहैया कराई जाती थी, लेकिन आज भाजपा सरकार में एक गांव के विकास के लिए 3 से 5 करोड़ रुपए तक की राशि प्रदान की जाती थी।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि 1993 में जब वे विधायक थे तब इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत में केवल 2 घर आवंटित किए जाते थे। लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पीएम आवास योजना के तहत एक पंचायत में 40 घर मिल रहे है और पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ घरों का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर मंच पर केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन सहित पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संवाददाता : हेमंत लडिया

Post a Comment

0 Comments