मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित बृहस्पति कुंड पर बनेगा देश का तीसरा ग्लास ब्रिज
पन्ना जिले से महज लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर ग्राम वृजपुर में स्थित बृहस्पति कुंड जलप्रपात पर बहुत ही जल्द भारत का तीसरा ग्लास ब्रिज बनने वाला है। इसके लिए जिला प्रशासन ने यहां पर ग्लास ब्रिज बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था। जिसकी मंजूरी पूर्व में ही हो चुकी थी। ग्लास ब्रिज बनाने के लिए टेंडर भी जारी हो गया है। ग्लास ब्रिज बनने से पर्यटक इसको करीब से को देख सकेंगे। यहाँ पर ग्लास ब्रिज बनाने के लिए इंजीनियरों ने मौके का निरीक्षण भी कर लिया है। जो कि लगभग 3 करोड़ की लागत से बनेगा। और यह ग्लास ब्रिज हवा में 11 फुट और जमीन पर 18 फीट रहेगा। इस ब्रिज पर लोगों के जाने के लिए संख्या निर्धारित की गई है। जो कि हवा में बने ब्रिज पर एक बार में लगभग 8 से 10 लोग ही जा सकेंगे। बहुत ही जल्द यहां पर भारत का तीसरा ग्लास ब्रिज बनने वाला है।
पौराणिक मान्यता
अगर हम ब्रहस्पति कुंड की प्राचीन धार्मिक मान्यताओं के बारे में बात करें तो, माना जाता है कि यहां पर पूर्व में ऋषि मुनियों के आश्रम हुआ करते थे। भगवान राम त्रेता युग में अपने चित्रकूट वनवास के दौरान मां सीता और छोटे अनुज लक्ष्मण के साथ यहां पर ऋषि मुनियों के दर्शन करने के लिए आते थे।
संवाददाता : रवि कुमार लोधी
0 Comments