Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सत्ता और संगठन के बीच सेतु के रूप में कार्य करें कार्यकर्ता गोविंद सिंह राजपूत

 सत्ता और संगठन के बीच सेतु के रूप  में कार्य करें कार्यकर्ता गोविंद सिंह राजपूत

विगत वर्षों में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण और समन्वयता के साथ शीर्ष नेतृत्व के आदेश के परिपालन में दिन रात जुटे रहें और सफलता के नए आयाम गढ़ते गए चाहे वह संगठनात्मक कार्य हो चुनावी मैदान सागर जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता ने उपचुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है संगठनामतक कार्यों में भी सागर जिले ने सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है जिसका श्रेय हमारे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को जाता है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सागर में आयोजित जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कही।


जिला कार्य समिति बैठक में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी,पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह,जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल,सांसद लता वानखेड़े, महापौर संगीता तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी,जाहर सिंह,शशि कैथोरिया,बुनकर प्रकोष प्रदेश संयोजक नारायण कबीर पंथी जिला महामंत्री श्याम तिवारी,अमित कच्छवाहा,मोनू चौहान मंचासीन रहे।

बैठक के पूर्व अनु.सू.जनजाती मोर्चा जिला अध्यक्ष स्व. राजकुमार बरकड़े जी को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने आगमी कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। *प्रदेश कार्य समिति सदस्य जाहर सिंह ने* भोपाल में आयोजित हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनैतिक प्रस्तावों का वाचन किया जिनका बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा ॐ के उच्चारण (ध्वनि मत) के साथ समर्थन किया। *सांसद लता वानखेड़े ने* सागर लोकसभा में प्रचंड जीत के लिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। *बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि* भारतीय जनता पार्टी वैचारिक संगठन जीवंत संगठन है। कई पार्टियां हैं जो केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाती हैं। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है उसका कारण हमारा वैचारिक और जीवंत संगठन है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, केंद्र में हमारी सरकार बनी यह खुशी और उत्साह का विषय है। साथ ही सागर और मध्यप्रदेश में भी पार्टी को ऐतिहासिक रिकॉर्ड सफलता मिली जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान इस चुनाव के माध्यम से था। चुनाव के दौरान जो हमारा संकल्प पत्र था उसके आधार पर सरकार ने काम की शुरुवात की है। पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि हम सभी संगठन के लिए इसलिए लगातार काम करते हैं कि अगर हमारा संगठन अगर जीवन्त होगा तो नए लोग और कार्यकर्ता हम से जुड़ेंगे। जिस संगठन या दल के कार्यक्रम नहीं होते वह शनै:शनै:समाप्त हो जाते हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से ही सक्रियता होती हैं और पार्टी का विस्तार होता है।इसलिए हम देखते है कि भारतीय जनता पार्टी में निरंतर कार्यक्रम होते हैं। पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम सत्ता में है इसलिए हमारा दायित्व है कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ें हमारी मृदुता बढ़नी चाहिए। ताकि समाज में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की पहचान आदर्श कार्यकर्ता के रूप में हो। इसके लिए आवश्यक है कि हम निरंतर जनता और समाज के बीच सेवा कार्य भी करें। सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम "एक पेड़ मां के नाम" चल रहा है जो सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। इस कार्यक्रम के लिए लोगों को प्रेरित कर हमें भी इस कार्यक्रम जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए।
*कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि* आगमी समय में संगठनात्मक चुनाव आने वाले है जो एक निरंतर प्रक्रिया है उसके साथ साथ पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी तय किए गए सभी कार्यक्रमों को संपादित करने हमें प्राण प्रण से जुटना है। संगठन के साथ साथ हमारे लिए सत्ता की जवाबदारी भी है सरकार के द्वारा जनकल्याण के साथ साथ विकास की दिशा में भी अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे इन सभी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सेतु के रूप में कार्य करना हैं।

संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि* सागर संभाग साथ साथ एक सागर जिले भारतीय जनता पार्टी का आदर्श संगठन है। यहां के संगठन का स्वरूप और कार्य करने की शैली विशिष्ठ है। भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पहले विधानसभा में ऐतिहासिक सफलता मिली फिर लोकसभा चुनाव में संभाग की सभी 04 लोकसभा सीटों पर चार लाख से अधिक मतों के साथ प्रचंड विजय प्राप्त हुई जो ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन ने भाजपा को जो आशीर्वाद प्रदान किया है,वह एक दिन की मेहनत से नहीं मिला है। इसके लिए संगठन लगातार कार्य करता रहा है । लोकसभा चुनाव में भाजपा को लगभग 80 प्रतिशत से अधिक बूथों पर विजय श्री प्राप्त हुई है,सागर सहित समूचे मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस को उसके कार्यों को लेकर सबक सिखाया है। हमें भाजपा सरकार के गरीब कल्याण और विकास के कार्यों को जनता तक पहुंचाकर उन्हें बताना है कि आपने जिस पार्टी को आशीर्वाद प्रदान किया है, वह आपके हितों और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जिला कार्यसमिति उपरांत 18 व 19 जुलाई मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएंगी। वहीं बैठक के दौरान जिला मंत्री पप्पू फुसकेले जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया की मांग पर केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने संभागीय कार्यालय में जेनरेटर लगवाने की घोषणा की हैं। जिला कार्यसमिति बैठक के पूर्व युवामोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी,जिला उपाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक आदर्श मिश्रा ने आगंतुक पदाधिकारी गणों का पंजीयन किया।
बैठक में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा प्रकोष्ठ संयोजक गण उपस्थित रहें।
संवाददाता : हेमंत लडिया

Post a Comment

0 Comments