Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विश्व मांगल्य सभा द्वारा राष्ट्र-शिवार्चन कार्यक्रम हुआ संपन्न

 विश्व मांगल्य सभा द्वारा राष्ट्र-शिवार्चन कार्यक्रम हुआ संपन्न

 विश्व मांगल्य सभा अशोक नगर द्वारा स्थानीय  युगल सरकार मंदिर में सावन के महीने के उपलक्ष्य में शिव आराधना से राष्ट्र आराधना के अंतर्गत भगवान शंकर के पांच स्त्रोतों का सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित मातृशक्ति द्वारा सामूहिक रूप से भगवान शंकर के पांच स्त्रोतों का पठन किया गया। इस अवसर पर खुशी उपाध्याय द्वारा  शिव तांडव स्त्रोत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई एवं भावना चौधरी ने शक्तिगान गया ।इस अवसर पर डॉ अनुराधा यादव द्वारा उपस्थित मातृशक्ति को नर्मदेश्वर शिवलिंग का वितरण किया अंत मे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में मंच पर मुख्य रूप से विश्वमाँगल्य सभा की उत्तर भारत संयोजिका  डॉ अनुराधा कृष्णपाल सिंह यादव,सङ्गठन मंत्री पूजा पाठक, विद्या गुप्ता,उमा दुबे, स्वाति द्विवेदी,रीना मनोज शर्मा, उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा यादव ने किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष  किरण अग्रवाल,प्रान्त सहसंयोजिका नैना शर्मा,कविता साहू, माया राय,शमाही अग्रवाल, आनंद यादव, कमलेश यादव,  ज्ञानेश्वरी सक्सेना, बकुल त्रिपाठी, अर्चना उपाध्याय, गंगा रघुवंशी, टीना रघुवंशी,  पिंकी सोनी,  किरण कुशवाह, भावना चौधरी, रजनी शुक्ला, साधना शर्मा,  रचना यादव,मिथिलेश यादव, मनीषा साहू, रेखा सोनी, वंदना सोनी, श्सहित बड़ी संख्या में विश्व मांगल्य सभा की सदस्य एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही।

संवाददाता : अवधेश दांगी 

Post a Comment

0 Comments