Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

संस्था बी.आर. फाउण्डेशन ने नीमच जिले के मनासा में संस्था का 5वां स्थापना दिवस मनाया।

 संस्था बी.आर. फाउण्डेशन ने नीमच जिले के मनासा में संस्था का 5वां स्थापना दिवस मनाया।


  मध्य प्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउण्डेशन ने आज नीमच जिले के मनासा में होटल संजीवनी में अपना 5वां स्थापना दिवस मनाया।। संस्था की स्थापना 8 सितंबर 2019 को हुई थी।। संस्था निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार,पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत हैं।। आज संस्था के 5 वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।।

जिसमें सर्वप्रथम महापुरुषों की तस्वीर पर मुख्य अतिथियों द्वारा माल्याअर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।। तत्पश्चात अतिथि स्वागत, अतिथि उद्बोधन हुआ करियर और रोजगार के लिए मार्गदर्शन किया।। वहीं  संस्था में शिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारी का सम्मान किया गया।। तत्पश्चात गरीब असहाय जरूरतमंद बच्चों को झूंगी बस्ती मनासा में पढ़ने लिखने के लिए 21 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण की। एवं पीजी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण के लिए 21 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।। वहीं संस्था के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। 

संवाददाता सफलता मुजावदिया

Post a Comment

0 Comments