Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

राजकुमार जायसवाल "विचारक्रांति" बने प्रणय साहित्यिक दर्पण के प्रदेश संयोजक

 राजकुमार जायसवाल "विचारक्रांति" बने प्रणय साहित्यिक दर्पण के प्रदेश संयोजक

साहित्य के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के युवा साहित्यकार राजकुमार जायसवाल "विचारक्रांति" को प्रणय साहित्यिक दर्पण में प्रदेश संयोजक के पद पर मनोनित किया गया है। मनोनयन संबंधी यह जिम्मेदारी प्रणय साहित्यिक दर्पण के संस्थापक व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव "प्रणय"द्वारा राजकुमार जायसवाल "विचारक्रांति" के साहित्यिक समर्पण को देखते हुए दी गई है, जिन्होंने कहा कि राजकुमार जायसवाल "विचारक्रांति" का साहित्यिक सहयोग संस्था को एक नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ संस्था को नई दिशा की ओर अग्रसर करेगा।संस्था द्वारा राजकुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई।इस नवीन जिम्मेदारी को लेकर राजकुमार जायसवाल ने संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष व संगठन नेतृत्व का आभार जताया है और कहा है कि यह नवीन जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है और इस जिम्मेदारी के लिए संस्था का कृतज्ञ हूं, तथा विश्वास दिलाता हूं कि संस्था के कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण रहेगा।गौरतलब है कि राजकुमार जायसवाल " विचारक्रांति" भारत समेत विदेशों के कई मंचों पर भी काव्य पाठ में उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।राजकुमार को मिले इस जिम्मेदारी से उनके परिवारजनों और क्षेत्रीय जनों में उल्लास भरा हुआ है।

संवाददाता : आशीष सोनी

Post a Comment

0 Comments