Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

साल भर से हुआ है भूमि पूजन, सड़क एवं नाली का नही शुरू कार्य बारिश के दिनों रहवासी परेशान।

 साल भर से हुआ है भूमि पूजन, सड़क एवं नाली का नही शुरू कार्य बारिश के दिनों रहवासी परेशान


 नगर निगम में ऐसे भी कार्य शुरू नही हुआ है। जिनका 9 महीने के पूर्व सड़क एवं नाली निर्माण का विधिवत भूमिपूजन भी किया गया हो। इस तरह का मामला ननि के वार्ड क्रमांक 28 कचनी के स्व. दिनेश प्रताप सिंह पहुंच मार्ग का है।

दरअसल अशोका वार्ड क्रमांक 28 कचनी के स्व. दिनेश प्रताप सिंह पहुंच मार्ग के रहवासी ने बताया कि करीब 9-10 महीने पूर्व सड़क एवं नाली निर्माण के लिए नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया था और आश्वस्थ किया गया था कि एक महीने के अन्दर निर्माण कार्य आरम्भ हो जाएगा। किन्तु 9-10 महीने बाद भी नाली एवं सड़क निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है। लेकिन इस दौरान ननि के अधिकारी,साईड इन्चार्ज कभी खोजखबर लेने भी नही आए। लिहाजा भूमिपूजन के  9 महीने बाद सड़क का कार्य शुरू नही हो पाया। रहवासियों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि ननि के अधिकारी विकास के प्रति कतई संजीदा नही है। इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। रहवासियों ने कहा कि जब तक नगर निगम  में भ्रष्टाचार होता रहेगा। विकास कार्य में इसी तरह ग्रहण लगा रहेगा। यहां के पार्षद भी  भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए ज्यादा जोर अजमाइस नही कर रहे हैं। इसी का फायदा ननि के कुछ अधिकारी भरपूर तरीके से उठा रहे हैं। यहां के रहवासियों ने मेयर, ननि अध्यक्ष एवं आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।

बरसात में पैदल चलने लायक भी नही

आलम यह है कि उक्त सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर एवं गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के दिन सड़क इस तरह पानी भर जाता है कि पैदल भी चलने के लिए लोग साहस नही जुटा पाते हैं। कई जगह सड़क में घुटने भर गड्ढें में पानी भरने से बाईक तक फंस जाती हैं। यह समस्या इस सीजन के बारिश में ज्यादा हुई है। यदि समय रहते सड़क का कार्य शुरू कर दिया गया होता तो शायद सड़क एवं नाली का कार्य पूर्ण हो गया होता । लेकिन ननि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा यहां के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

संवाददाता- आशीष सोनी


Post a Comment

0 Comments