Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सिवनी में 2 भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत

  सिवनी में 2 भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत

सिवनी के धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत धारपाठा गाँव के पास सुबह के वक़्त एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने पहले एक राहगीर को टक्कर मार दी। और टक्कर मारने के बाद एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर खम्बे से टकरा कर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगो की  मौत हो गई। 03 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी 01 की लखनादौन अस्पताल में मौत हुई है।वही 5 अन्य घायल बताये जा रहे है।  घायलों को जबलपुर रेफर किया  गया है। जहाँ घायलों का ईलाज जारी है। जानकारी सामने आ रही है यह एम्बुलेंस सवार मरीज़ को लेकर आंध्रप्रदेश से गोरखपुर जा रहे थे। तभी यह सड़क हादसा हो गया। फिलहाल धूमा पुलिस ने मृतको के शवों को पीएम के करा जांच शुरू कर दी है। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार बोलेरो का कहर बाइक सवार पति-पत्नी की मौत सिवनी के बंडोल थाना अंतर्गत खमरीया गांव के पास रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। और टक्कर मारने के बाद बोलेरो वाहन सड़क किनारे एक कच्चे मकान में जा कर घुस गया जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार पति बृद्धि चंद साहू पत्नी अनिता साहू की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है बोलेरो वाहन की रफ्तार तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है। और मृतको के शवों को पीएम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=LqxvVv5WFc4

संवाददाता : देवेन्द्र ठाकुर 



 

Post a Comment

0 Comments