Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हरदा ब्लास्ट से लेकर महाकाल मंदिर में आग के तांडव तक, पढ़ें 2024 के दिल दहलाने वाले हादसे

 हरदा ब्लास्ट से लेकर महाकाल मंदिर में आग के तांडव तक, पढ़ें 2024 के दिल दहलाने वाले हादसे

साल 2024 कुछ ही दिन में खत्म हो जाएगा और हम सब नए साल 2025 के स्वागत करेंगे। इस साल ने मध्य प्रदेश को हरदा ब्लास्ट, मैहर ब्लास्ट, महाकाल मंदिर में आगजनी समेत कई ऐसे दर्द दिए हैं, जिनसे उबर पाना आसान नहीं है। हम आपको इस साल की कुछ ऐसी ही बड़ी घटनाओं से रूबरू करवाने जा रहे है

हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट

मध्य प्रदेश के हरदा ब्लास्ट की घटना को कौन भुला सकता है। फरवरी माह में शहर के मगरदा रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में सुबह बड़ा धमाका हुआ। हादसे में करीब 11 से अधिक लोगों की जान चली गई। घटना की भयावह तस्वीरें देख सबकी रूह कांप गई। इस दौरान कई लोगों के चीथड़े तक उड़ गए। ब्लास्ट से आसपास के कई घरों में आग लग गई। फैक्ट्री के आसपास सड़क पर शवों का ढेर लग गया। 

मैहर में बस काटकर निकाले गए यात्रियों के शव

28-29 सितंबर की दरम्यानी रात बड़ा हादसा हो गया था। देर रात यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाईवा से टकरा गई जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई थी। जो जिंदा बचे, उनकी चीखें चारों और गूंजने लगी। दर्दनाक हादसा मैहर जिले में हुआ था। इस हादसे में 23 यात्री घायल हो गए थे। रीवा से नागपुर जा रही बस नादन थाने से कुछ दूर चौरसिया ढाबे के पास पहुंची थी। तभी एक ट्रक में ऐसी टक्कर हुई कि 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में शव फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए गैस कटर मंगवाया गया। जेसीबी को मदद से बस के दरवाजे को तोड़ा गया। जेसीबी से दरवाजे को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया था। इलाज के दौरान अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया।

होली में महाकाल मंदिर में आग 

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में होली के दिन आग लग गई थी। जिसके चलते पुजारी सहित 14 लोग आग में झुलस गए। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता व्यक्त की है। पीएम ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से फोन पर चर्चा की और घटना की जानकारी ली। सीएम ने प्रधानमंत्री जी घटना की पूरी जानकारी दी।  

मकान की दीवार गिरने से 6 मासूमों की दर्दनाक मौत

एमपी के रीवा में 25 साल पुराना मकान गिरने से 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी।  बच्चे गढ़ कस्बे में स्कूल से लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक रामनरेश नामदेव के खिलाफ केस दर्ज किया।

मंदिर में बच्चों पर गिरा मकान का हिस्सा

सागर में 9 मासूमों की मौत को आखिर कोई कैसे भुला सकता है। शाहपुर कस्बे में हरदौल बाबा मंदिर में शिवलिंग बना रहे 15 बच्चों पर 50 साल पुराने मकान का हिस्सा गिर गया था। जिसमें 9 मासूम की दर्दनाक मौत हो गई थी। 

 घर में आग लगने से चार लोगों की मौत

Year Ender 2024: देवास की एक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। यहां शहर के नयापुरा क्षेत्र स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई थी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान दिनेश, पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग के रूप में हुई।


Post a Comment

0 Comments