Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

साल 2025 में मिलेगा सरकारी नौकरी का तोहफा, 15 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

 साल 2025 में मिलेगा सरकारी नौकरी का तोहफा, 15 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए नया साल बेहद खास होने वाला है। कर्मचारी चयन मंडल ने साल 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कुल 15 भर्ती परीक्षा और 5 प्रवेश परीक्षाओं की घोषणा की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार करीब 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।कर्मचारी चयन मंडल ने पहली बार किस पद पर कितनी भर्ती की जाएगी, उसकी संख्या बताई है। पांच प्रवेश परीक्षा अलग से आयोजित की जाएगी। साथ ही रिजल्ट किस महीने में संभावित तौर पर जारी होगा, इसकी जानकारी भी दी गई। 15 फरवरी से नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा शुरू होगी। 2267 पदों पर भर्ती होगी, जिसका परिणाम अप्रैल को आएगा। 

Post a Comment

0 Comments