झरेला में रेल संघर्ष मोर्चा का धरना प्रदर्शन,भूमिगत पुल की मांग
झरेला रेल फाटक पर भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा और झरेला रेल संघर्ष समिति का संयुक्त धरना प्रदर्शन आज दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने किया।
धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसान, मजदूर और महिलाएं शामिल हुए। उन्होंने झरेला रेल फाटक पर भूमिगत पुल बनाने, पैसेंजर ट्रेन शुरू करने और रेलवे के निजीकरण का विरोध करने जैसे नारों का जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने भी धरने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 'फूल नहीं चिंगारी हैं हम भारत की नारी हैं' के नारे लगाए।
धरने के दौरान बड़वारा तहसीलदार अनुराधा सिंह भी मौके पर पहुंचीं और आंदोलनकारी नेताओं से चर्चा की। पंच परमेश्वर संगठन की ओर से भी तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पंचों और उपसरपंचों को सम्मानजनक भत्ता दिए जाने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने रेल अधिकारियों को भी एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।
संवाददाता : मोहम्मद एजाज
वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=AcYnyYkOoqU
0 Comments