Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

साल की आखिरी सोमवती अमावस्या: नर्मदा घाट पर उमड़ी भक्तों की भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

 साल की आखिरी सोमवती अमावस्या: नर्मदा घाट पर उमड़ी भक्तों की भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

आज यानी 30 दिसंबर सोमवार को साल की आखिरी अमावस्या मनाई जा रही है। सोमवती अमावस्या पर्व पर नर्मदा स्नान को लेकर सुबह से ही श्रद्धांलुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। कहते हैं इस दिन जो कोई मां नर्मदा में स्नान ध्यान और पूजा पाठ करता है उसे विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है। इस दिन जो कोई मां नर्मदा में स्नान ध्यान और पूजा पाठ करता है। उसे विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा और उपासना का विधान बताया गया है। कुछ लोग सोमवती अमावस्या के दिन व्रत भी रखते हैं।

इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। इसके बाद पीपल के पेड़ में शिव जी का वास मानकर उसकी पूजा और परिक्रमा करती हैं। इसी बीच आज सुबह से ही नर्मदा घाट पर भक्तों का सैलाब देखने को मिला। हजारों की संख्या में कड़ाके की ठंड में श्रद्धांलुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।


Post a Comment

0 Comments