Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई हाथापाई

 कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई हाथापाई

आपको बता दे आगामी 16 दिसंबर को राजधानी भोपाल में विधानसभा का घेराव करने के पहले कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने जमकर हाथापाई हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने बीच बचाव कर मामला किसी तरह शांत कराया। दरअसल आज युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव का नीमच दौरा था। जहां आगामी 16 दिसम्बर को भोपाल में विधानसभा घेराव को तैयारी को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की दावेदारी जता रहे लोगों ने पहले तो अपने नेता का गर्मजोशी के साथ मंच पर स्वागत किया। मंच से उतने के दौरान अपने नेता को अपने अपने साथ ले जाने को लेकर कहा सुनी हो गई, यहां तक कि आपस में झूमाझटकी होने के साथ ही हाथापाई भी हो गई। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे वैभव अहिर और महेश यादव के बीच हाथापाई की शुरुआत हुई थी। बाद में कुछ समर्थक भी आपस में भिड़ गए। यह नजारा देख खुद युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बीच बचाव करना पड़ा।

विडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=16Szj0qSNtU

संवाददाता : दीपक मालवीय


Post a Comment

0 Comments