अजब गजब मध्यप्रदेश शिवपुरी में खाद के लिए जेल भेजी गई महिला

जिले के करैरा कस्बे में खाद के टोकन लेने कतार, में लगी किसान महिला  को विवाद के बाद करैरा पुलिस ने शांतिभंग करने की धाराओं में आरोपी बनाकर पिछले शुक्रवार को जेल भेज दिया था। 

वहीं मध्यप्रदेश के समाजवादी पार्टी से, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने किसान महिला के घर पहुंचकर, उन्हें खाद की बोरियां उपलब्ध कराकर दी और उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे। 

तो वहीं महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष कुं. रानी रैकवार ने भी जमकर भाजपा सरकार को लेकर तंज कशा और बोलीं सरकार बडे बडे वादे करती है,की  महिलाओं का सम्मान, एवं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ ,लेकिन ना महिला सुरक्षित है, ना बेटी सुरक्षित है, यह केवल लाडली बहना के नाम का प्रलोभन दे रहे है.. खाद के लिए किसान लगातार परेशान चल रहा है कई जगह जाम की स्थिति बनी हुई है,  सरकार कहती है, कि हमारे पास पर्याप्त खाद है,तो किसानों को समय पर खाद क्यो नही मिलता है, भाजपा सरकार को राशन वितरण की तरह प्रत्येक पंचायत मे खाद भी उपलब्ध कराना चाहिए

संवाददाता : गणेश रैकवार 

वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=kpE5Y9sn9to