Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

4 संतान पैदा करने वालों को मिलेगा एक लाख का इनामः परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने की घोषणा

 4 संतान पैदा करने वालों को मिलेगा एक लाख का इनामः परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने की घोषणा

मध्यप्रदेश में 4 संतान पैदा करने वाले नव युगलों को एक लाख का इनाम मिलेगा। ब्राह्मण समाज के युगलों के लिए परशुराम कल्याण बोर्ड ने यह घोषणा की है। कहा कि चार बच्चे पैदा करने वाले युगलों को कल्याण बोर्ड अपनी तरफ से पुरस्कृत करेगा। परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने बड़ा बयान दिया है। समाज के युवक युवतियां कम से कम 4 बच्चे पैदा करे अन्यथा विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर लेंगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो ब्राह्मण परिचय सम्मेलन का बताया जा रहा हैं। समाज के प्रमुखों ने हम दो हमारे दो बच्चे फिर बाद में हम दो हमारे एक के कांग्रेस नारा को हिंदुओं के खिलाफ साजिश बताया। समाज ने ब्राम्हणों की घटनी जनसंख्या पर भी चिंता जताई है। खासकर बढ़े लिखे, उच्च शिक्षित और नौकरी पेशा लोगों को लेकर। कहा कि- यदि रवैया रहा तो ब्राम्हण के साथ साथ हिंदुओं की आबादी आने वाले समय में घट जाएगी और विधर्मियों की बढ़ जाएगी

वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=vX_1cA1bR8Y

Post a Comment

0 Comments