Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीजेपी जिलाध्यक्ष के दावेदारो की अटकलें तेज 5 जनवरी की शाम तक में जिलाध्यक्ष के नामो का हो सकता है ऐलान

बीजेपी जिलाध्यक्ष के दावेदारो की अटकलें तेज 5 जनवरी की शाम तक में जिलाध्यक्ष के नामो का हो सकता है ऐलान

इस कड़ाके की ठण्ड में भाजपा की राजनैतिक फिजा काफी गर्म है। जिलाध्यक्ष के दावेदार करीब एक सप्ताह से भोपाल में डेरा डाले हुये हैं। पता चल रहा है कि जिलाध्यक्षो के नाम का ऐलान 5 जनवरी को शाम 5 बजे हो जाएगा।

गौरतलब है कि ऊर्जाधानी का तापमान लुढ़क कर भले ही न्यूनतम 7 डिग्री पहुंच है।  लेकिन राजनैतिक सरगर्मियों के चलते ठण्ड में भी गर्मी का ऐहसास हो रहा है। यहां बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन में फेर बदल होने वाना है। बीजेपी के बूथ एवं मण्डल अध्यक्षो के चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे। जिसके लिए रायसुमारी भी की जा चुकी है। अब जिलाध्यक्ष पद का फैसला दिल्ली-भोपाल से होने वाला है। अपने मन मुताबिक जिलाध्यक्ष बनाने के लिए बीजेपी के बड़े नेता लॉबिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि  बीजेपी जिलाध्यक्ष के करीब डेढ़ दर्जन दावेदार इन दिनों भोपाल में डेरा डाले हुये हैं और अपने-अपने नेताओं से मेल-मुलाकात भी करने लगे हैं। इधर आज शोसल मीडिया में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की एक फेक सूची जारी की गई है। बाद में बीजेपी प्रदेश कार्यालय से फेक सूची के बारे में विज्ञप्ति जारी कर उसका खण्डन किय और बताया कि उक्त सूची फर्जी है। पार्टी कार्यालय से ऐसी कोई सूची जारी नही की गई है। जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अभी प्रचलित में है

 संवाददाता : आशीष सोनी

Post a Comment

0 Comments