क्या राजकुमार सिंह धनोरा की वापसी से बढ़ सकती हैं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें?
सागर जिले की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है, पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की जुबानी जंग खत्म नहीं हुई थी कि एक और मामले की सुगबुगाहट शुरू हो गई है दरअसल ताजा मामला राजकुमार सिंह धनोरा से जुड़ा है जो पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे आपको बता दें कि राजकुमार धनोरा पर कैबिनेट मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप था इसी बात को लेकर उन्हें पार्टी ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया था पार्टी से निष्काषन के बाद उन्होंने गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और दोनों के बीच में तना तनी की स्थिति बन गई और राजकुमार धनोरा ने गोविंद सिंह राजपूत पर परिवार को प्रताड़ित करने के अनेकों गंभीर आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि 50 एकड़ की भूमि के मामले में गोविंद सिंह राजपूत को राजकुमार धनोरा ने बुरी तरह से घेरा था इसी बीच राजकुमार धनोरा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था, राजनैतिक गलियारों में तो चर्चा यह भी थी कि सुरखी विधानसभा से चुनाव में राजकुमार सिंह धनोरा ने उतरने की तैयारी शुरू कर दी थी, जिस वजह से गोविंद सिंह राजपूत को कहीं न कहीं राजकुमार धनोरा से चुनाव खतरा नजर आने लगा और उन्होंने पंचायत में घोटाला और लाखों की राशि गबन करने के आरोप में उन्हें जेल करा दी। आपको बता दें कुछ दिन राजकुमार धनोरा को सागर जेल में रखा गया लेकिन राजकुमार धनोरा का कहना था कि सागर जेल में उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था और उन पर हमले भी किए गए थे उसके बाद उन्हें भोपाल जेल में भेजा गया करीब 17 महीने जेल में रहने के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर की और पत्रकार वार्ता के दौरान राजकुमार धनोरा ने बिना नाम लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से फिर खतरा होने की बात कहीं है, आइए सुनते है क्या कहा राजकुमार सिंह धनोरा ने...
वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=qNlsLXegy_I
0 Comments