दर्जनभर भाजपा जिला अध्यक्ष हो सकते हैं रिपीट, कई जिलों में सियासी घमासान
मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठन चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। पहले जिला अध्यक्ष के चुनाव होंगे उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का होगा। सियासी पंडित और पार्टी के जानकारों की मानें तो प्रदेश के दर्जनभर जिला अध्यक्ष रिपीट हो सकते हैं। अध्यक्ष बने कम समय होने से उनके रिपीट होने की संभावना है। वहीं कई जिलों में सियासी घमासान की स्थिति है। इस बार कई जिलों की कमान महिलाओं को दी जा सकती है। कई जिलों में मंत्री और विधायक अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनाने की जुगत में दिख रहे हैं।
इन जिलों में रिपीट होने की संभावना
1 रतलाम- प्रदीप उपाध्याय 2 मऊगंज- राजेंद्र मिश्रा
3 पांढुर्णा- वैशाली महाले
4 मैहर- कमलेश सुहाने
5 बड़वानी- कमलनयन इंग्ले
6 बुरहानपुर- मनोज माने
7 इंदौर ग्रामीण- चिंटू वर्मा
8 हरदा- राजेश वर्मा
9 छिंदवाड़ा- शेषराव यादव 10 बालाघाट- रामकिशोर कांवरे
11 पन्ना- बृजेंद्र मिश्रा
12 छतरपुर- चंद्रभान सिंह गौतम शामिल है।
महिलाओं को जिलों की कमान दी जा सकती है
3-4 जिलों को महिला जिला अध्यक्ष मिल सकती हैं। भोपाल, सागर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन सहित अन्य जिलों में महिला जिलाध्यक्ष की संभावनाएं हैं। अभी एकमात्र पांढुर्ना में जिला अध्यक्ष की कमान वैशाली महाले के हाथों में है।
इन जिलों में अध्यक्ष के लिए सियासी घमासान
प्रदेश के सागर, सतना, रीवा, पन्ना, भिंड, मुरैना, बालाघाट, छिंदवाड़ा, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, नरसिंहपुर, गुना, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में सियासी घमासान मचा है। इन जिलों में नेताओं के दबाव और अपने चहेतों को जिला अध्यक्ष की कुर्सी दिलाने के चलते संगठन में सहमति नहीं बन पा रही है।
सागर- मंत्री गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव की एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। भोपाल- किसी एक नाम पर भोपाल के नेताओं की सहमति नहीं है। ग्वालियर-चंबल- अधिकांश जिलों में सिंधिया, तोमर की स्थिति बनी हुई है। इंदौर- जिला अध्यक्ष को लेकर नेता अलग-अलग नामों की लॉबिंग कर रहे हैं। सतना और नर्मदपुरम में भी मंत्री, विधायक, सांसद की अपनी-अपनी पसंद है।
0 Comments