Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आखिर चीन से ही क्यों दुनिया में पनपते हैं खतरनाक वायरस: पहले कोरोना, अब HMPV का खौफ

 आखिर चीन से ही क्यों दुनिया में पनपते हैं खतरनाक वायरस: पहले कोरोना, अब HMPV का खौफ

आज से करीब 5 साल पहले नवंबर 2019 में वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी। इस वायरस ने कुछ ही दिनों में पूरी दुनिया को घरों में कैद कर दिया था। इतना ही नहीं इसके प्रकोप से करीब 71 लाख लोगों की जान चली गई थी। चीन से निकले HMPV वायरस फिर सबको डरा रहा है। हर बार चीन से ही कोई ना कोई वायरस निकलता है और दुनिया भर में फेल कर लाखों लोगों को मौत के घाट उतार देता है। खैर इस बात में कोई शक नहीं है कि दुनिया में जितने भी खतरनाक वायरस सामने आए हैं वो चीन से ही निकल कर आए। चीन से फैलने वाली सबसे खतरनाक बीमारी कोरोना ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, चीन से उभरने वाली सबसे विनाशकारी महामारी ‘प्लेग’ या ‘ब्लैक डेथ’ थी, जिसने 1346 से 1353 तक अफ्रीका, एशिया और यूरोप क.अफ्रीका, एशिया और यूरोप को तबाह कर दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें 75 से 200 मिलियन लोगों की जान चली गई थी। दुनिया को तबाह करने वाली प्लेग ने छठी, 14वीं और 19वीं शताब्दी में तबाही मचा दी थी। ये बीमारी भी चीन से ही शुरू हुई थी। अगर पिछले 100 सालों की बात की जाए तो चीन से 1918, 1957, 2002 और 2019 में महामारी फैल चुकी है। सन 1957-1959 के बीच में भी दुनिया में एक भयानक तबाही की शुरुआत हुई। डराने वाली महामारी का नाम ‘एशियन फ्लू’ था। यह चीन से पूरी दुनिया में फैला था। इस महामारी का खतरा इसी बात से लगाया न सकता है कि महज 2 साल के भीतर ही इस फ्लू से दुनिया भर में करीब 20 लाख लोगों की जान चली गई थी। कई रिपोर्ट की माने तो चीन से निकले वाले वायरस के पीछे उसकी घनी आबादी का होना है। जो जानवरों की कई प्रजातियों के साथ खुले तौर पर संपर्क में है। इसके साथ ही यहां साफ सफाई को लेकर भी काफी समस्या है

वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=nEU-l2TN8CQ

Post a Comment

0 Comments