Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष , पुनः श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने भानु दांगी

 निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष , पुनः श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने भानु दांगी


भानू दांगी बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

अशोकनगर जिले के अंतर्गत नगर मुंगावली में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगावली इकाई की नगरभवन में विशेष वैठक आयोजित का आयोजन किया गया।

इस बैठक  में श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगावली इकाई का गठन जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा के निर्देश पर चुनाव प्रभारी महासचिव राजा सिंह यादव की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें भानूदांगी को लगातार दूसरी बार निर्विरोध श्रमजीवी पत्रकार संघ का अध्यक्ष चुना गया। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा ने बधाई देते हुए संघ को मजबूत करने व पत्रकार हितों के लिए कार्य करने की अपेक्षा की, साथ ही नगर के समस्त पत्रकार बंधुओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष भानूदांगी ने पुनः अध्यक्ष बनने पर प्रदेश नेतृत्व व सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया व कहा कि वह पद की गरिमा को बनाये रखते हुए पत्रकार व संघ हित में कार्य करेंगे, जिसमें सभी वरिष्ठ सदस्यों व पदाधिकारियों का सहयोग लिया जायेगा। 

कार्यक्रम का संचालन राजीव राय  द्वारा किया गया।इस मौके पर चंदेरी , मुंगावली और ईसागढ़ सहित बड़ी संख्या में मुंगावली के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

संवाददाता -आरिफ खान 

Post a Comment

0 Comments