एक किलो गांजे के साथ महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन व एसडीओपी के.के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक यू.पी. सिंह की टीम के द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में 1 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ दो गांजा तस्कर को पकड़ने में कामयाबी मिली है जिसमेें एक चितरंगी सूदा की चर्चित महिला तस्कर भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मोरवा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की होली में गांजे की बिक्री हेतु कुछ लोग गांजा लेकर आ रहे हैं। जिस पर थाना प्रभारी मोरवा द्वारा दो टीम बनाकर रवाना किया गया। पुलिस ने अलग-अलग जगह से एक महिला एवं एक पुरुष को 1 किलो 150 ग्राम गांजा कीमती करीबन 35,000 रूपये के साथ पकड़ा गया है। आरोपी माता दीन साकेत पिता भागीरथी साकेत उम्र 26 वर्ष निवासी कपूरदेई थाना चितरंगी हाल झुमरिया टोला थाना मोरवा को आधा किलो गांजे के साथ सीईटीआई चौराहे से पकड़ा गया है। गांजा को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप०क0 147/25 धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर चालानी कार्यवाही की जा रही है। चितरंगी सूदा की चर्चित महिला गांजा तस्कर सुमन जायसवाल पति रोशन लाल जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी सूदा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को मोरवा आते समय बिजुल नदी के पास से करीब 650 ग्राम गांजे के साथ पकड़कर आरोपिया के ििवरूद्व अपराध क्रमांक 148/25 धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में उ.नि. एन.पी. तिवारी, सउनि डी.एन. सिंह, उमेश अग्निहोत्री प्र.आर. अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, आरक्षक सुरेश परस्ते, तुलसीराम, ऋषि सिंह, मनीष यादव, रियाज आलम, महिला प्रधान आरक्षक रामकली पनिका, महिला म.आर. गायत्री उइके की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।
संवाददाता : आशीष सोनी
0 Comments