Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

क्या चितरंगी पुलिस अपराधियों के प्रति दिखा रही दरियादिली मामला संगीन होने के बाद भी नहीं हुई उचित कार्यवाही

 क्या चितरंगी पुलिस अपराधियों के प्रति दिखा रही दरियादिली मामला संगीन होने के बाद भी नहीं हुई उचित कार्यवाही 


खबर मध्य प्रदेश,सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र से है जहां, पीड़ित जमुना प्रसाद साकेत पिता गंजलाल साकेत निवासी ग्राम गड़वानी ने 28 फरवरी 2025  को थाना चितरंगी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, समय लगभग 02:30 बजे दिन मैं घर में खाना खा रहा था मेरी पत्नी सीता देवी साकेत भी खाना खा रही थी उसी समय मेरे ही गांव का अवधेश कुमार साकेत मेरे घर के पास आया, और मेरे लड़के का नाम लेकर माँ, बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए हांथ मे पत्थर लेकर मारने लगा,जो कि मेरी लड़की निर्मला साकेत के दाहिने पैर मे घुटना  के नीचे चोट आया है।

तब मेरी लड़की निर्मला साकेत हल्ला गोहार की तो मेरी औरत सीता देवी दौड़कर बीच- बचाव करने आई तो अवधेश साकेत हांथ मे लिए लोहे के सब्बर से मार दिया जिससे मेरी पत्नी के मुँह और उपरवाले होंठ मे चोट आई है होंठ कट गया है बहुत ज्यादा मात्रा में खुन बह रहा है,ऊपर वाले दांत मे भी चोट आई है।

जिस रिपोर्ट को चितरंगी पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए, बी एन एस की धारा 296,115(2),351(2)के तहत कार्यवाही करते हुए NCRB जारी कर पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी इलाज के लिए भेज दिया।

पीड़ित ने पुलिस पर उचित कार्यवाही न करने का लगाया आरोप

अब  पीड़ित का कहना है कि डॉक्टर और पुलिस आपस में सांठ-गांठ बनाकर अपराधियों के प्रति उचित कार्यवाही करने में आनाकानी कर रहे हैं, मेरे पत्नी के ऊपर  जानलेवा हमला  किया गया और पुलिस अपराधियों को दिन भर थाने में बैठा कर छोड़ दी जिससे अपराधियों का हौसला और बुलंद होता जा रहा है।

मेरा लड़का ओमप्रकाश साकेत जो  कि हीरामणि बैस के यहां टेंट लगाने  का  काम करता है।

बीते दिन 28 अप्रैल 2025 को शिवराम साकेत  के यहां टेंट लगाने गया हुआ था तो आरोपी सत्य राम साकेत, अवधेश साकेत दामाद महेश साकेत वहां रात को कुल्हाड़ी लेकर मेरे  लड़के को  जान से मारने गए थे तभी वहां पर  मौजूद मेरा भाई छोटे लाल साकेत अपने घर मे छुपा कर किसी तरह जान बचाया।अभी भी आए दिन लगा तार जान से मारने की  धमकी दे रहे हैं।और पुलिस इन्हें खुला छुट दे रखी है इनके ऊपर कोई  कठोर कार्यवाही नहीं कर रही है।

इस सम्बंध में, थाना प्रभारी चितरंगी के मोबाइल नंबर 9926746224 पर  फोन कर  जानकारी चाही गई  तब उन्होंने बताया कि पहले NCRB जारी होता है,इसके बाद डॉक्टर के सलाह पर धारा बढ़ाई जाती है ,सम्बंधित मामले में  कार्यवाही की जा रही है चालान होगा।

पहले भी हमने 151 की कार्यवाही करके उन्हें एस डी एम न्यायालय भेजा था वो जेल नहीं भेजे जमानत दे दिए तो उसमे हम क्या कर सकते हैं।

             सुधेश तिवारी, 

           थाना प्रभारी चितरंगी।

 इनका कहना है-

              मैंने अपनी रिपोर्ट पुलिस को दे दिया है उसमे गंभीर चोटें आई हैं होंठ कट गया है दांत भी टूट गया है एक तरह से हत्या का प्रयास किया गया है  

आगे पुलिस का काम है अब वो क्या करती है उसके अधिकार क्षेत्र की बात है हम उसमे हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

                           डॉ. अमरजीत बैस 

                सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रचितरंगी।

वहीं इस सम्बंध में जांचकर्ता प्रधान आरक्षक के मोबाइल नंबर 7974779355 पर फोन कर जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा बताया गया कि, उनके ऊपर कार्यवाही हुई है चालान भी पेश कर दिया गया है जज साहब नहीं बैठे थे जब बैठे गें तो उनको न्यायालय में बुलाया जाएगा।

                       लक्ष्मीकांत मिश्रा, 

        जांचकर्ता प्रधान आरक्षक।

संवाददाता आशीष सोनी 

Post a Comment

0 Comments