Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर सामाजिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन, मंत्री को की बर्खास्त करने की मांग

 मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर सामाजिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन, मंत्री को की बर्खास्त करने की मांग 


मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए विवादित बयान पर देशभर में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में अशोक नगर जिला मुख्यालय पर कई सामाजिक संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय को सौंपते हुए विजय शाह को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि ऐसे गैरजिम्मेदार और अमर्यादित बयान न केवल संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द भी बिगाड़ते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्त सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे

 प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक पदों पर बैठे हुए राजनीतिक लोग ही यदि महिलाओं और देश की सेना के खिलाफ इस तरह से अनर्गल बयान देंगे तो देश में नफरत का माहौल बढ़ेगा,जो कतई बर्दाश्त करने योग्य नही है।

संवाददाता :- अवधेश दांगी 

Post a Comment

0 Comments