फ़िल्म "बन्दूकराज" का यूट्यूब पर 14 अगस्त को होगी रिलीज
मुम्बई के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता डॉ. संजय बिन्दल एवं सह-निर्माता अनिल बजाज द्वारा लिखित व निर्मित फ़िल्म "बन्दूकराज" को रिलीज इसी सप्ताह 14 अगस्त 2025, सुबह 11 बजे YouTube चैनल – sanstv4453 पर किया जा रहा है। यह फ़िल्म वर्ष 2017 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होकर सराही जा चुकी है।
"कहानी की झलक:"
"बन्दूकराज" एक्शन और थ्रिल से भरपूर राजनीतिक ड्रामा है, जो हिंदुस्तान की राजनीति में फैले दूषित माहौल को बेबाक़ी से उजागर करती है। कहानी दिखाती है कि कैसे बंदूक के बल पर हिंसा और ज़बरदस्ती से राजनीति में प्रवेश करने वाले लोग जनता पर जुल्म ढाते हैं। नायक इन अत्याचारों के खिलाफ लड़ता है और अंततः बुराई पर अच्छाई की विजय होती है। फ़िल्म के अंत में नायक की असली पहचान का खुलासा होता है, वहीं खलनायक भी देश की राजनीति में फैली गंदगी पर एक गंभीर संदेश देकर जाता है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और प्राकृतिक सुंदरता का संगम इस फ़िल्म को खास बनाता है।
बंदूकराज फिल्म के सह-निर्माता अनिल बजाज ने बताया। फ़िल्म धोखाधड़ी, बदले और खून-खराबे की राजनीति पर तीखा प्रहार करती है।इसमें बॉलीवुड और हिंदी टीवी के जाने-माने कलाकारों ने काम किया है। और इस फ़िल्म के कहानीकार व पटकथा लेखक डॉ. संजय बिन्दल जी द्वारा लिखी गई है।
इस फिल्म के निर्देशक एवं मुख्य अभिनेता महेंद्र सिंह लोधी, संजय सिंह और मुख्य अभिनेत्री फैशन मॉडल भारती चौहान, रूबरू मिसेज इंडिया एवं सुपर मॉडल 2021 एनी शिविका सिंह बैस है।
इस फ़िल्म का गीत-संगीत सुप्रसिद्ध कलाकार इंदर सिंह बैस, दिनेश यादव और हरीश शर्मा ने दिया है। फ़िल्म में चार गाने हैं और अधिकतर शूटिंग उत्तर प्रदेश के ललितपुर, जखोरा, महरौनी तथा मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन की खूबसूरत लोकेशन्स पर हुई है।
संवाददाता : किशोर कुशवाहा
0 Comments