Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रंगदारी करने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार: पुलिस ने कॉलेज से उठाया, पूर्व मंत्री और विधायक का भतीजा है आरोपी, 3 आरोपी हिमाचल प्रदेश से अरेस्ट

रंगदारी करने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार: पुलिस ने कॉलेज से उठाया, पूर्व मंत्री और विधायक का भतीजा है आरोपी, 3 आरोपी हिमाचल प्रदेश से अरेस्ट

 


मध्यप्रदेश के जबलपुर में रंगदारी करने वाला बीजेपी नेता मानव घनघोरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परीक्षा देने आए मानव घनघोरिया को पुलिस ने कॉलेज से उठाया है। आरोपी बीजेपी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में पदाधिकारी है।

दरअसल घटना माढ़ोताल थाना अंतर्गत दिन दयाल चौक की थी। 17 जुलाई को एक युवक के साथ रंगदारी और चाकूबाजी में मानव शामिल था। पुलिस ने उसे जीएस कॉलेज से गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया का भतीजा है। 17 जुलाई को सरेराह युवक पर मानव घनघोरिया और उसके 5 बदमाश साथियों ने हमला किया था। चाकूबाजी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई

3 आरोपी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार

खर्चे के लिए बदमाश आयुष बर्मन, मानव घनघोरिया और उसके साथियों ने गौरव नामक युवक से पैसे मांगे थे। पैसे नहीं देने पर चारों ने गौरव के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया था।हमले करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 3 आरोपियों को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया था। एक और आरोपी की पुलिस को तलाश है।

संवाददाता :- आशीष सोनी 

Post a Comment

0 Comments